Republic day speech 2019 in Hindi
Republic day speech 2019 in Hindi
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, मुख्य अतिथि, सभी अध्यापकगण और मेरे प्यारे सहपाठियों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज हम सभी लोग देश का 70वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहाँ पर एकत्रित हुए हैं |Republic day speech / Speech on Republic day in Hindi
गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है | गणतंत्र दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है जिसे पूरे भारतवर्ष में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है |Republic day history
26 जनवरी 1950 को हमारे देश को पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया था | इसी दिन से हमारे देश में संविधान लागू हुआ था | तत्पश्चात इस कारणवश प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा |Republic day Hindi
गणतंत्र का तात्पर्य है - देश के नेतृत्व के लिए राजनितिक नेता चुनने का अधिकार जनता के पास है | आज हमे उन सभी साहसी क्रांतिकारियों और शहीदों को याद करना चाहिए जिन्होंने देश की रक्षा करने हेतु अपने प्राणो की आहुति दे दी | हम देश के इन सभी वीर सपूतों को तहे दिल से झुककर सलाम करते हैं | जय हिन्द |Republic day celebration
हमें खुद को भाग्यशाली मानना चाहिए कि हम सभी लोग एक लोकतान्त्रिक देश में पैदा हुए जहाँ हमारे देश को कोई राजा या रानी नहीं बल्कि जनता के द्वारे चुने गए प्रतिनिधि ही देश को चलते हैं | जनता को अपने नेता चुनने की पूर्ण स्वतंत्रता होती है | हमें भारतीय होने पर गर्व है | जय हिन्द, जय भारत | भारत माता की जय | वन्दे मातरम् |Republic day 26 January
हमारा देश धीरे-धीरे प्रगति कर रहा है लेकिन इसी के साथ कुछ गंभीर समस्याएं जैसे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी, असमानता आदि समस्याएं समाज में पनप रही हैं | विश्व स्तर पर अपने देश को बेहतरीन बनाने हेतु इन सभी समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरुरत है | हम सभी को आज यह प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि समाज में से इन सभी समस्याओं को हटाने हेतु हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे |Republic day poem in Hindi
देश की महानता के लिए कुछ पंक्तियाँ प्रस्तुत हैं :
भारत देश मेरा सबसे प्यारा
सारी दुनिया से है यह न्यारा
लगा रहा है देश सारा
'हम सब है एक' का नारा
'अनेकता में एकता' यहाँ है पायी जाती
विश्व भर में भारत की विशेष ख्याति
मेरा भारत देश है महान
इसी में बसती है मेरी जान
भारत माता की जय |
Also, read some other 'Republic day' articles :
No comments