Republic day essay 2019 in Hindi
Republic day essay 2019 in Hindi
गणतंत्र दिवस भारत के तीन राष्ट्रीय पर्वों में से एक है | गणतंत्र दिवस को प्रत्येक वर्ष हर्षोउल्लास के साथ 26 जनवरी को मनाया जाता है | इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था | 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और तभी से हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है | इस वर्ष हम 70वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं |गणतंत्र दिवस की महत्ता - Significance of Republic day
गणतंत्र दिवस का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए एक विशेष दिन है क्यूंकि इस दिन हमारे देश को गणतांत्रिक देश घोषित किया गया था और साथ ही देश में संविधान लागू हुआ था | भारत के सविधान को तैयार होने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा और आख़िरकार 26 जनवरी 1950 से देश में संविधान लागू हुआ |गणतंत्र दिवस का इतिहास - History of Republic Day
26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था | साथ ही भारत को एक लोकतान्त्रिक देश घोषित किया गया था | लोकतान्त्रिक का अर्थ है कि हमारे देश में सरकार को जनता के द्वारा चुना जायेगा | यहाँ पर कोई राजा या रानी का शासनकाल नहीं चलेगा अपितु जनता के द्वारा अपना नेता चुना जायेगा |गणतंत्र दिवस परेड - Republic day parade 2019
गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय सेना के द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया जाता है | परेड में तीनों भारतीय सेनाएं (जल,थल, नभ) भाग लेती हैं | परेड विजय चौक से शुरू होकर इंडिया गेट पर खत्म की जाती है | इस भव्य कार्यक्रम के दौरान तीनों भारतीय सेनाओं द्वारा भारत के राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है | इसके साथ ही सेना के द्वारा अत्याधुनिक टैंकर और हथियारों का प्रदर्शन किया जाता है | परेड होने के बाद देश के सभी राज्यों द्वारा झांकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपरा को प्रस्तुत किया जाता है | भारतीय वायु सेना के द्वारा देश के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के तीनो रंगों (केसरिया, सफ़ेद, हरा) की तरह आसमान से फूलों की बारिश की जाती है|गणतंत्र दिवस 2019 उत्सव - Republic day celebration 2019
गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय सरकार द्वारा नयी दिल्ली के राजपथ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है | यहाँ पर झंडारोहण किया जाता है और राष्ट्रगान गायन के बाद भारतीय सेना के द्वारा भारत के राष्ट्रपति के सम्मुख इंडिया गेट पर परेड का आयोजन किया जाता है | इस परेड में सेना अपनी कौशलता का प्रदर्शन करते हैं | 26 जनवरी के दिन स्कूलों, ऑफिस सभी जगह विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं | स्कूलों में गणतंत्र दिवस से सम्बंधित विभिन्न तरह की पोस्टर प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाती है |स्कूल में गणतंत्र दिवस उत्सव - Republic day 2019 celebration in schools
सबसे पहले मुख्य अतिथि के द्वारा झंडारोहण किया जाता है | उसके बाद राष्ट्रगान गायन के बाद छात्र-छात्रों द्वारा विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जाता है और इसके अलावा स्कूल में सभी विद्यार्थी विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं में भाग लेते हैं | इस दिन परेड, खेल, भाषण, पोस्टर, नृत्य, गायन, निबंध लेखन, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाता है | अंत में सभी विद्यार्थियों के बीच मिठाई बांटी जाती है |हम सभी भारतवासियों को आज यह प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि हम अपने देश से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी आदि समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करते रहेंगे | हम सब का यह कर्त्तव्य है कि हम सभी मिलकर देश हित में कार्य करें और अपने देश को नयी ऊंचाइयों पर लेकर जाएं |
मेरा भारत है सबसे महान
अनेकता में एकता बस यहीं देखने को मिलेगी
चाहे घूम लेना पूरा जहाँ
वन्दे मातरम का लगा लो नारा
हमारी ताकत के बारे में जानता है जहाँ सारा
मिलकर हम सब देश हित में काम करते जायेंगे
अपने देश को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे |
Also, read other articles about 'Republic day 2019' :
No comments