दक्ष कार्की - 7 वर्ष के बच्चे ने अपनी गायकी से कर दिखाया कमाल (Son of Pappu Karki)
दक्ष कार्की - 7 वर्ष के बच्चे ने कर दिखाया कमाल (Son of Pappu Karki)
दक्ष कार्की - Pappu Karki's son Daksh Karki
दक्ष कार्की 7 वर्षीय एक नन्हे से गीतकार हैं जिन्होंने अभी अभी एक सुपरहिट गीत सुन ले दगड़िया को अपनी आवाज़ में गाकर सबके दिलों को छू लिया है | यदि आप नहीं जानते कि दक्ष कार्की कौन है?तो चलिए हम आपको बताते हैं दक्ष कार्की उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक स्वर्गीय पप्पू कार्की जी के बेटे हैं | दक्ष कार्की इतनी नन्ही सी उम्र में खुद अपनी एक पहचान बना चुके हैं |
दक्ष कार्की का पहला गीत - First song of Daksh Karki
दक्ष कार्की का पहला गीत "सुन ले दगड़िया" है | कुछ ही दिन पहले दक्ष का यह गीत उनके पिता के द्वारा शुरू किये गए यू ट्यूब चैनल PK Entertainment में भूपेंद्र मनीला द्वारा अपलोड किया गया था | देखते ही देखते दक्ष के द्वारा गाया गया ये गीत लोगों की जुबां पर चढ़ गया | दक्ष का पहला गीत (Daksh Karki first song) सुपरहिट साबित हुआ | सभी लोगों को दक्ष का ये गीत बहुत पसंद आया | उनकी आवाज़ में उनकी मासूमियत झलकती है | सभी लोगों ने दक्ष को उनके पहले गीत की सफलता पर बधाई दी साथ ही उन्हें संगीत के क्षेत्र में उनके सुनहरे भविष्य के लिए अनेकों शुभकामनाएं दी |Sun le dagadiya by Daksh Karki
"सुन ले दगड़िया" गीत को पप्पू कार्की और हेमंत बिष्ट ने लिखा था | पप्पू कार्की ने सुन ले दगड़िया गीत को गाया भी था | यह गीत बेहद लोकप्रिय कुमाऊंनी गीत है | सभी लोगों का पसंदीदा कुमाऊंनी गीत हैं | अब पप्पू कार्की जी के निधन के बाद उनके द्वारा रचित और गाये गए इस गीत को उनके बेटे दक्ष के द्वारा गाया गया | दक्ष कार्की के इस 3 मिनट की अवधि तक गाये इस गीत को लोगों का भरपूर प्यार मिला | लोगों ने दक्ष की आवाज़ को काफी पसंद किया | Sun le dagadiya गीत को youtube पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं |Daksh Karki
दक्ष कार्की 7 वर्ष के हैं | अभी दक्ष 2nd class में हैं | दक्ष का गांव पिथौरागढ़ के सेलावन में स्थित है जहाँ उनकी दादी श्रीमती कमला कार्की रहती हैं लेकिन दक्ष अपनी माँ कविता कार्की जी (Kavita Karki) के साथ हल्द्वानी में रहते हैं | हल्द्वानी में रहकर ही दक्ष अपनी पढ़ाई कर रहे हैं | दक्ष कार्की हल्द्वानी के यूनिवर्सल स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और अब तो स्कूली शिक्षा के साथ-साथ वे संगीत के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा चुके हैं और अपने पहले ही गीत से लोगों के पसंदीदा गीतकारों में शुमार हो चुके हैं |दक्ष कार्की का गाना - Daksh Karki song
दक्ष कार्की ने कुछ दिनों पहले ही एक गाना गाया है | यह उनके द्वारा गाया गया पहला गाना (Daksh Karki ka gana) है जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है | दक्ष ने अपने कदम संगीत के क्षेत्र में रख दिए हैं | दक्ष के पिता का उत्तराखंड लोकसंगीत को बचाये रखने में अमूल्य योगदान दिया है और अब उनके नक़्शे कदम पर चलते हुए दक्ष ने भी अपने कदम संगीत की दुनिया में बढ़ा दिए हैं |Daksh Karki kumaoni song
आजकल बच्चे अपनी भाषा अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं ऐसे में किसी बच्चे से अपनी खुद की लोकभाषा में गीत गाते हुए सुनना काफी सुखद है | कुछ यही कारनामा कर दिखाया है दक्ष कार्की ने | इतनी छोटी सी उम्र में भी उन्होंने अपने पिता द्वारा कुमाऊंनी भाषा में रचित गीत "सुन ले दगड़िया" को बहुत ही सहज तरीके से गाया है | उनकी आवाज़ में एक जादू तो है ही साथ ही अपनी बोली कुमाऊंनी में उनकी द्वारा गाया गया गीत (Daksh Karki kumauni song) मन को एक सुकून से भर देता है|Daksh Karki new song
दक्ष कार्की (Daksh Karki) ने जबसे "सुन ले दगड़िया" गीत गाया है सभी लोग उनसे नया गाना गाने की फरमाइश करने लगें हैं | अब आलम यह है कि सभी दर्शक चाहते हैं कि दक्ष का नया सांग जल्द से जल्द लांच किया जाये | दक्ष ने अपने पिता के द्वारा गाये गए इस गीत (Daksh Karki song sun le dagariya) को अपनी मधुर आवाज़ में गाकर लोगों को अपनी आवाज़ का कायल बना दिया है | उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द PK entertainment you tube channel के द्वारा फिर से दक्ष कार्की का दूसरा गाना रिलीज़ कर दिया जाये जिसका सभी लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं |Daksh Karki video
दक्ष कार्की के द्वारा गाया गया गीत "सुन ले दगड़िया" का वीडियो आप भी ज़रूर देखें | यह आपको भी ज़रूर पसंद आएगा |Jag ghumeya by Daksh Karki
दक्ष कार्की का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे उनके पिता पप्पू कार्की उन्हें गीत सिखाते दिख रहे हैं | इस वीडियो में दक्ष कार्की "सुल्तान" फिल्म का "जग घुमेया" गीत गाते (Daksh Karki song mp3 downlaod) हुए दिख रहे हैं | इस वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया |Pappu Karki wiki
पप्पू कार्की सेलावन गांव पिथौरागढ़ के रहने वाले थे | पप्पू कार्की एक बेहद प्रतिभावान कुमाऊंनी लोकगायक थे | पप्पू कार्की ने अपने जीवनकाल में बहुत ज़्यादा संघर्ष किये | उन्होंने दिल्ली में रहकर नौकरी भी की फिर वापस आ गए और यहाँ आकर हल्द्वानी में अपना स्टूडियो खोल लिया | पप्पू कार्की के PK Studio नाम के इस स्टूडियो ने उत्तराखंड के उन सभी उभरते हुए कलाकारों की मदद की जो संसाधनों की कमी के चलते अपने हुनर को नया आयाम नहीं दे पा रहे थे | पप्पू कार्की ने सिर्फ अपने आप को ही कामयाब नहीं बनाया बल्कि कई ओर कलाकारों की मदद कर उन्हें भी कामयाब बनाने में अहम् भूमिका निभाई | अब उनके बेटे दक्ष कार्की ने उनके सपनो को साकार करने का ज़िम्मा उठा लिया है | दक्ष ने संगीत की दुनिया (Latest song of Pappu Karki child) में अपना पहला कदम रख दिया है | उनके गीत को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं |Pappu Karki death
पप्पू कार्की जी को नियति ने 9 जून 2018 को हम सबसे छीन लिया | 9 जून 2018 को हैड़ाखान में वे एक कार दुर्घटना के शिकार हुए जिसमे उनका निधन (Pappu Karki death) हो गया | वे केवल 34 वर्ष के थे | बस ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके द्वारा देखे गए सपने को उनके बेटे दक्ष कार्की (Pappu Karki son mp3) ज़रूर पूरा करें |Pappu Karki all songs
पप्पू कार्की (Pappu Karki) ने कई सारे गीत गाये और सभी गीत सुपरहिट साबित हुए | उत्तराखंड के लोकगीतों को एक नए ढंग से लोगों के सामने प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया | देखते ही देखते वे एक सुप्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक (Latest kumaoni song Pappu Karki) बन गए | पप्पू कार्की जी के कई सारे गीत हैं जो सभी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं | पप्पू कार्की के द्वारा गाये गए कुछ सुप्रसिद्ध गीतों (Pappu Karki latest song) की सूची निम्नलिखित है -
- बसंती छोरी
- डीडीहाट कि जमना छोरी
- सुन ले दगड़िया
- मधुली
- कोटगाड़ी कोकिला माँ
- चांचरी
- तेरी रंगयाली पिछोड़ी कमु
- काजल को टिक्के लगा ले
Also, read some other articles of talented persons :
No comments