Red Fort Tour Guide Delhi - Architecture, Interesting Facts, Information, History, Museum, Light & Sound Show
Red Fort tour guide, Delhi in Hindi
दोस्तों आज मैं आपके साथ भारत के ऐतिहासिक किले के बारे में जानकारियां साझा करने जा रही हूँ | भारत के इस ऐतिहासिक किले का नाम है - लाल किला | लाल किला दिल्ली में स्थित है |
क्या आप जानते हैं कि लाल किले का निर्माण कब और किसके द्वारा किया गया ? Who built the Red Fort and when?
History of Red Fort, Delhi
चलिए आपको लाल किले से जुड़े ऐतिहासिक तथ्य बताते हैं | लाल किले का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहां द्वारा किया गया था | लाल किले का निर्माण 1638 में प्रारम्भ हुआ था और 1648 में इसका निर्माण कार्य पूर्ण हुआ | इसे बनाने में दस वर्ष का समय लगा |
दोस्तों क्या आपको पता है कि लाल किले का नाम किस वजह से लाल किला पड़ा ?
Red Fort, Delhi
दरअसल लाल किले का निर्माण करने में लाल पत्थर का इस्तेमाल किया गया है | जिस वजह से किले की दीवारों का रंग लाल है और लाल किले का नाम लाल किला पड़ने का यही कारण है |
क्या आप जानते हैं कि भारत में लाल किले का महत्व क्या है ?
Historical Importance of Red Fort in India
लाल किले पर प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फेहराया जाता है | जब हमारा देश आज़ाद हुआ था तब लाल किले पर सर्वप्रथम पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा तिरंगा फेहराया गया था |
लाल किले को वर्ष 2007 में UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चयनित किया था |
दोस्तों क्या आपको लाल किले की वास्तुकला के बारे में जानकारी है ?
Red Fort Architecture
लाल किले का डिज़ाइन उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा किया गया था | लाल किला यमुना नदी के किनारे स्थित है | यह तीनों ओर से नदी से घिरा हुआ है | यह बेहद खूबसूरत किला है | लाल रंग से सजा यह किला निसंदेह ही भारत के एक अमूल्य धरोहर में से एक है |
दोस्तों क्या आप जानते हैं कि लाल किले का निर्माण शाहजहां द्वारा दिल्ली में क्यों कराया गया था ?
Red Fort history in Hindi
जब मुग़ल शासक शाहजहां ने अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने के बारे में सोचा तभी उन्होंने दिल्ली में किले का निर्माण करवाने का निश्चय किया | वे चाहते थे कि दिल्ली का ये किला उनके अन्य सभी किलों में सबसे बड़ा हो |
लाल किले से जुड़े तथ्य - Red Fort Facts
- लाल किले का असली नाम किला-ऐ-मुबारक था |
- बेशकीमती कोहिनूर हीरा मुग़ल सम्राट शाहजहां के सिंहासन का एक हिस्सा था जो कि दीवाने ख़ास में मौजूद था |
- जब लाल किले का निर्माण किया गया था तब लाल किला वास्तव में लाल रंग का नहीं बल्कि सफ़ेद रंग का था |
- लाल किले का निर्माण चूना पत्थर से किया गया था |
- लाल किले को पूरा बनने में 10 वर्ष का समय लगा |
दोस्तों क्या आप जानते हैं लाल किले के अंदर ओर कौन-कौनसे दर्शनीय स्थल हैं ?
Red Fort Inside
चलिए आपको लाल किले के अंदर मौजूद सभी दर्शनीय स्थलों के बारे में बताते हैं | लाल किले के अंदर उपस्थित दर्शनीय स्थल हैं -
- दीवाने-आम
- दीवाने-ख़ास
- रंग महल
- मुमताज महल
- मोती मस्जिद
- लाहोरी दरवाज़ा
- दिल्ली दरवाज़ा
क्या आपको लाल किले में लगने वाले मीना बाज़ार के बारे में जानकारी है?
History of Meena Bazaar / Meena Bazaar Delhi
दोस्तों लाल किले के अंदर एक मीना बाज़ार (Meena Bazaar) लगता है | कहा जाता है कि मीना बाजार में महल की शहजादियाँ व उनकी दासियाँ खरीददारी करने आया करती थी | आज भी मीना बाजार में एक खुशनुमा सा माहौल रहता है | मीना बाजार में आज भी कई दुकाने मौजूद हैं | जहाँ से आप भी खरीददारी कर सकते हैं |Red Fort Timings
लाल किला सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन खुला रहता है |
रेड फोर्ट में विजिट करने के लिए टाइमिंग : सुबह से शाम तक
Red Fort Entry Ticket Price
- भारतियों के लिए (For Indians) : 35 Rs
- विदेशियों के लिए (For Foreigners) : 500 Rs
- वीडियो कैमरा (Video Camera) : 25 Rs
Archaeological Museum Red Fort, Delhi (Red Fort Museum of Arms & Weapons)
म्यूजियम रेड फोर्ट के मुमताज़ महल में स्थित है | इस म्यूजियम में मुग़ल काल के कुछ सामान जैसे पेंटिंग्स, कलाकृतियां आदि देखने को मिलती है |
Red Fort Museum Timings
रेड फोर्ट म्यूजियम की टाइमिंग : 9.30 am to 4.30 pm
लाल किले में होने वाले लाइट व साउंड शो की खासियत क्या है ?
Red Fort Light & Sound Show
दोस्तों लाल किले में प्रतिदिन सभी पर्यटकों के लिए साउंड व लाइट शो का आयोजन किया जाता है | इस शो के द्वारा भारतीय इतिहास व लाल किले के इतिहास पर प्रकाश डाला जाता है | यदि आप भी इस शो का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो शो का टिकट लेकर आप भी इस शो को देख सकते हैं | इस शो में लाइट व साउंड के माध्यम से सभी लोगों को भारतीय इतिहास से रूबरू कराया जाता है |
Red Fort Light & Sound Show Timings
शो के अपग्रडेशन का कार्य प्रगति पर होने की वजह से 11 june 2018 से शो का प्रदर्शन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है |
Red Fort Light & Sound Show Reviews
अगर आपकी ऐतिहासिक जानकारियों को जुटाने में रूचि है तो लाल किले में होने वाला लगभग 1 घंटे का ये लाइट एंड साउंड शो आपको बेशक पसंद आएगा | यह शो इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में होता है |
यहाँ पर इस शो को देखते समय आपको ऐसा महसूस होगा मानो आप भी उसी काल में पहुँच गए हो और आपको अलग-अलग आवाज़ें सुनाई देंगी जैसे कि घोड़ो के दौड़ने की आवाज़, राजा के आदेश देने की आवाज़, नाचती हुई दासियों के घुंघरुओं की आवाज़ आदि आपको सुनाया जायेगा |
यहाँ पर इस शो को देखते समय आपको ऐसा महसूस होगा मानो आप भी उसी काल में पहुँच गए हो और आपको अलग-अलग आवाज़ें सुनाई देंगी जैसे कि घोड़ो के दौड़ने की आवाज़, राजा के आदेश देने की आवाज़, नाचती हुई दासियों के घुंघरुओं की आवाज़ आदि आपको सुनाया जायेगा |
इन आवाज़ों को सुनने के साथ अगर आप उन दृश्यों को इमेजिन भी करते हैं तो आपको कुछ पलों के लिए ऐसा लगेगा मानो आपकी आँखों के सामने ही ये सब घटित हो रहा हो लेकिन अगर आपकी इतिहास जानने में अरुचि है या आप आवाज़ों को सुनकर दृश्यों की कल्पना नहीं कर रहे हैं तो हो सकता है आपके लिए वहां समय काटना मुश्किल हो और आपको ये पसंद ना आये|
Red Fort Light & Sound Show Entry Fees
लाल किला में हिंदी और इंग्लिश दो भाषाओं में शो का प्रदर्शन किया जाता है | दोनों भाषाओं के शो को देखने के लिए टिकट प्राइस एक ही है |
Ticket Price for the Show on Weekdays
- व्यसक के लिए (For Adults): 60 Rs
- 3-12 वर्ष तक के बच्चों के लिए (For Children) : 20 Rs
Ticket Price for the Show on Weekends
- व्यसक के लिए (For Adults): 80 Rs
- 3-12 वर्ष तक के बच्चों के लिए (For Children) : 30 Rs
Red Fort Information, Delhi
लाल किले में जाकर आपको काफी सारी ऐतिहासिक जानकारियां मिलती हैं | यहाँ एक म्यूजियम भी है जिसमे आप मुग़ल काल में इस्तेमाल होने वाली कई चीज़ों को देख सकते हैं | साथ ही इसके अंदर और भी कई दर्शनीय स्थल हैं जैसे मीना बाजार, मुमताज़ महल, दीवाने ख़ास आदि | इसके अलावा यहाँ एक लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाता है जहाँ पर आपको लाल किले से जुडी ऐतिहासिक जानकारी इस शो के माध्यम से सुनाई जाती है |
Red Fort nearest Metro Station
लाल किला चांदनी चौक के नज़दीक है | चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन रेड फोर्ट का सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन है |Red Fort Parking
लाल किले को पूरा घूमने में लगभग 2 से 3 घंटे बीत जाते हैं | अगर आप अपनी गाड़ी से यहाँ आये हैं तो रेड फोर्ट में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है |
Red Fort Parking Charges
जहाँ 2 घंटे के लिए 40 Rs चार्ज किये जाते हैं | 2 घंटे बीतने के बाद 10 Rs प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज किया जाता है तो आप अपनी गाड़ी पार्क कर टेंशन फ्री होकर लाल किला घूम सकते हैं |यदि आप भी इतिहास को जानने में रूचि रखते हैं तो आप लाल किले का रुख कर सकते हैं | और लाल किले में जाकर साउंड व लाइट शो को देखना न भूलें |
Excellent information given here about Red Fort, images are very beautiful. If you are planning to visit Delhi Red Fort Book Red Fort entry tickets online to avoid long queue for entry tickets.
ReplyDelete